नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी तय कर दी गई है. यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा. इसके बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस मामले में फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के प्रमुखों के साथ हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की शुक्रवार को बैठक में लिया गया है. आईसीसी ने इस बारे में कहा कि आईसीसी आज इसकी पुष्टि करती है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुआ टी20 विश्व कप 2020 अब 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा.
http://VIDEO : प्री-वेडिंग फोटोशूट करा रही थी दुल्हन, तभी हुआ जोरदार धमाका
भारत में टी20 विश्व कप 2021 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा. आईसीसी ने यह भी कहा कि अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाला महिलाओं का एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप कोरोना महामारी के व्यापक प्रभावों के कारण फरवरी मार्च 2022 तक स्थगित कर दिया गया है. भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. इसका फाइनल 14 नवंबर को निर्धारित किया गया है. ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को होगा.
http://फिल्म गुंजन सक्सेना का डोरी टूट गईयां सॉन्ग देख हो जाएंगे इमोशनल
🚨 TOURNAMENT UPDATES 🚨
🇮🇳 2021 @T20WorldCup ➡️ India
🇦🇺 2022 #T20WorldCup ➡️ Australia
🇳🇿 2021 Women's @CricketWorldCup postponed to 2022 pic.twitter.com/4bVmTIkQCt— ICC (@ICC) August 7, 2020











