नई दिल्ली. टॉप मॉडल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योराण की सोशल मीडिया पर लोग ब्यूटी विद सुपर ब्रेन कहकर तारीफें कर रहे हैं. मंगलवार को आए यूपीएससी सीएसई रिजल्ट में ऐश्वर्या ने 93 रैंक हासिल की है. साइंस की पढ़ाई करने वाली ऐश्वर्या ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ये मुकाम हासिल किया है. अपने सेलेक्शन के बाद ऐश्वर्या ने मीडिया से कहा कि मेरी मां ने पूर्व मिस वर्ल्ड व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के नाम पर मेरा नाम रखा था. मां चाहती थी कि ऐश्वर्या मॉडलिंग और फैशन जगत में नाम कमाएं. उन्होने कहा कि वह अभी भी मुझे मिस इंडिया बनते हुए देखना चाहती हैं. वैसे मैं मिस इंडिया के 21 फाइनलिस्ट में चुन ली गई थी.
http://Oppo A52 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
लेकिना मेरा हमेशा से प्रशासनिक सेवा में जाना एक सपना था. इसके लिए मैंने मॉडलिंग करियर से थोड़ा ब्रेक लेकर सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी. मॉडलिंग से निकलकर आईएएस बनने का सपना पूरा करना आसान नहीं था लेकिन असंभव भी नहीं था और आखिर में ऐश्वर्या को इसमें सफलता भी मिल गई. ऐश्वर्या ने कहा कि मैं बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी. मैंने यूपीएससी क्लीयर करने के लिए कोई कोचिंग क्लास भी नहीं की. उन्होने पढ़ाई पर फोकस करने के लिए अलग अलग रास्ते निकाले. जैसे पढ़ते वक्त फोन स्विच ऑफ रखा और सोशल मीडिया से दूरी बना ली, लेकिन बचपन से गहन अध्ययन काम आया.
http://रिलीज होते ही छाया सपना चौधरी का नया गाना ‘तालिबान’, देखिए वीडियो









