नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62,538 नए मामले सामने आए हैं और 886 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,27,074 हो गई है. जिनमें से 6,07,384 सक्रिय मामले हैं. वहीं 13,78,105 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 41,585 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 67.61 फीसदी हो गया है जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.07 प्रतिशत हो गई है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 6 अगस्त तक COVID19 के कुल 2,27,24,134 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है, जिसमें 5,74,783 सैंपलों का टेस्ट गुरूवार को किया गया.
http://छत्तीसगढ़ में 483 नए कोरोना मरीज मिले, 6 की मौत
दुनिया में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो रही है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या सात लाख 17 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 92 लाख 55 हजार को पार कर गया है. जबकि एक करोड़ 23 लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. वैसे तो देश में कोरोना के 6 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं, लेकिन इनमें सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं. अकेले महाराष्ट्र में 1 लाख 46 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं. इसके अलावा आंध्रा प्रदेश में 82 हजार से अधिक, कर्नाटक में 75 हजार से अधिक, तमिलनाडु में 53 हजार से अधिक और उत्तर प्रदेश में 43 हजार से अधिक एक्टिव केस है.
http://लॉकडाउन की मियाद नहीं बढ़ेगी आगे, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
India's #COVID19 case tally crosses 20-lakh mark with highest single-day spike of 62,538 cases
The COVID19 tally rises to 20,27,075 including 6,07,384 active cases, 13,78,106 cured/discharged/migrated & 41,585 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/AaPCaQW27M
— ANI (@ANI) August 7, 2020









