नई दिल्ली. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन किया. बेहद शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमिपूजन संपन्न हुआ. साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया. पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं. पीएम मोदी ने ठीक 12.44.08 बजे शिला रखी. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान गढ़ी और इसके बाद रामलला के दर्शन किए. भूमि पूजन के दौरान मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कुछ मेहमान शामिल रहे. राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए जय सियाराम का उद्घोष किया. पीएम मोदी ने कहा कि सबमें राम, सबके राम, जय सियाराम.
http://कोरोना की सस्ती दवा फ्लूगार्ड लॉन्च, एक टेबलेट की कीमत 35 रुपए
उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे ट्रस्ट ने ऐतिहासिक पल के लिए आमंत्रित किया. मेरा आना स्वभाविक था, आज इतिहास रचा जा रहा है. आज पूरा भारत राममय है, हर मन दीपमय है. पीएम ने कहा कि राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम…सदियों का इंतजार समाप्त हो रहा है. बरसों तक रामलला टेंट में रहे थे, लेकिन अब भव्य मंदिर बनेगा. पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के कालखंड में आजादी के लिए आंदोलन चला है, 15 अगस्त का दिन उस आंदोलन का और शहीदों की भावनाओं का प्रतीक है. ठीक उसी तरह राम मंदिर के लिए कई-कई सदियों तक पीढ़ियों ने प्रयास किया है, आज का ये दिन उसी तप-संकल्प का प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था.
http://कालाबाजारी : 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक में बिक रहा पेट्रोल!
जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सबको आज 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन करता हूं. राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं. कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं. भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए. इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं. श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं. उन्होने कहा कि मुझे विश्वास है कि यहां निर्मित होने वाला राम मंदिर अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरणा देगा.
पीएम श्री @narendramodi श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन करते हुए। #JaiShriRam pic.twitter.com/wgVIzUsBcW
— BJP (@BJP4India) August 5, 2020









