रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 198 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 69, दुर्ग से 32, जांजगीर-चांपा से 27, जशपुर से 25, रायगढ़ से 16, सूरजपुर से 11, महासमुंद से 6, कोरबा व राजनांदगांव से 4-4, धमतरी से 3, कांकेर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 265 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 मरीज की मौत हो गई. रविवार देर रात जिला दुर्ग से 5 महासमुंद, जांजगीर-चांपा से 4 व बालोद से 1 कोरोना मरीज की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9820 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2503 है. वहीं 7256 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें
रायगढ़ पुलिस ने मास्क बांटकर रचा इतिहास : उमेश पटेल
खरसिया. उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की संवेदनशीलता उल्लेखनीय होगी कि स्वच्छता बहनों को बुलाकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई. वहीं नगर की प्रथम महिला राधा शर्मा ने मंत्री पटेल सहित एसपी संतोष सिंह को राखी बांधी. नयना गवेल एवं निवेदिता मोदी तथा स्वास्थ्यकर्मी बहन ने भी मंत्री पटेल को राखी बांधी. रक्षाबंधन एवं मास्क वितरण को लेकर सोमवार को विश्राम गृह में एक संक्षिप्त आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि पुलिस ने मास्क ना पहनने पर चालान काटे, वहीं रायगढ़ पुलिस ने 15 लाख मास्क बांटकर राष्ट्रीय पटल पर एक इतिहास रचा है. वहीं लॉकडाउन के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा विद्युतकर्मियों की अविरल सेवा के लिए धन्यवाद दिया.
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने खरसिया पुलिस एवं नगरवासियों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान में 3 लाख से अधिक मास्क प्रदान करते हुए बड़ा योगदान दिया है. रायगढ़ पुलिस द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए कहां तो एक लाख मास्क वितरण की योजना बन रही थी, वहीं जन सहयोग ने 15 लाख का आंकड़ा पहुंचाते हुए इसे महाअभियान बना दिया. आज इस अभियान ने रिकॉर्ड रच दिया. वहीं आभार प्रदर्शित करते हुए एसडीओ पीतांबर पटेल ने कहा कि लगभग 20-25 हजार मास्क की व्यवस्था का जिम्मा खरसिया पुलिस को मिला था पर नगरवासियों के सहयोग ने यह संख्या 3 लाख पहुंचा दी, वहीं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अलग से मास्क वितरण किया जा रहा है.
20 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 198.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/lDKL9DL3cv
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 3, 2020
आज कुल 178 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 265 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9800 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2483 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/SWzWpbJ5NO— Health Department CG (@HealthCgGov) August 3, 2020







