আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें

Published on: August 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होने कई अहम खुलासे किए हैं. सोमवार को कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थी. इनमें बाइपोलर डिसॉर्डर, स्तिजोफ्रेनिया, पेनलेस डेथ (दर्दरहित मौत) और अपना नाम शामिल है. उन्होने कहा कि इस फ्लैट को सुशांत के खुदकुशी वाले दिन यानि 14 जून को सील किया गया था वही फोरेंसिक टीम 15 जून को पहुंची थीं. इसके अलावा फ्लैट में डॉक्टर्स भी पहुंचे थे. इसके बाद ही इस फ्लैट को डी-सील किया गया था.

http://सुशांत केस : जांच करने मुंबई पहुंचे पटना SP किए गए क्वारंटाइन, सीएम नीतीश बोले- जो हुआ वो ठीक नहीं

हमारी स्टेटमेंट्स कहती हैं कि जब सुशांत का नाम दिशा सालियान केस में सामने आया था तो वो काफी डिस्टर्ब महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सुशांत दिशा से केवल एक बार मिले थे. उन्होंने दिशा के वकील को मैसेज भी किया था कि आखिर इस मामले में उनका नाम क्यों घसीटा जा रहा है. सुशांत की गूगल सर्च हिस्ट्री की अगर बात करें तो उन्होंने दर्दरहित मौत, बाइपोलर डिस, स्तिजोफ्रेनिया और अपने नाम को गूगल पर सर्च किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुशांत के परिवार ने 16 जून के अपने बयान में कहा है कि उन्हें इस मामले में किसी पर शक नहीं है.

http://खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 की मौत

कमिश्नर के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर 8 जून को छोड़ दिया था, क्योंकि वो भी डिप्रेस थी. उसकी हालत भी ठीक नहीं थी, इसलिए वो चली गई थी. इसके बाद सुशांत की बहन आई वो भी 13 जून को चली गई, क्योंकि उनकी बेटी की परीक्षाएं थी. कमिश्नर के मुताबिक रिया के दो बार बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें सामने आया है कि उनके रिश्तों में कुछ खटास थी. उन्होंने मिलने की कहानी से लेकर, सुशांत की दिमागी हालत और कुछ घटनाओं को लेकर बताया. हमने सभी चीजों का क्रॉस चेक किया है. रिया चक्रवर्ती और सुशांत के परिवार के बीच कुछ अनबन थी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now