नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होने खुद भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है. कुछ देर पहले शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.
http://विधायक देवेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गृहमंत्री के जल्द शीघ्र होने की कामना करते हुए लिखा कि अमित शाह जी, आप शीघ्र ही स्वस्थ हो कर पुनः उसी ऊर्जा के साथ देश सेवा में लगें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है. कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है. आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है.
http://5 क्विंटल गांजा बरामद, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020









