আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक लॉकडाउन की खबर गलत और भ्रामक

Published on: August 1, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक लॉकडाउन संबंधी सोशल मीडिया में प्रसारित खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए वर्तमान में कलेक्टरों को जिले की स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का अधिकार दिया गया है. वर्तमान में जिला कलेक्टरों के द्वारा 6 अगस्त तक ही प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन प्रभावशील किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 जुलाई को पत्र जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को भारत सरकार के अनलॉक-3 के दिशा निर्देश प्रेषित किया गया है.

http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, उठाएं मोदी सरकार की इस स्कीम का लाभ

50 हजार रुपए के सागौन लट्ठे और चिरान, 110 किलो करील जब्त

रायपुर. वन परिक्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत ग्राम छिंदौली में एक व्यक्ति के घर से सागौन के 6 नग लट्ठे तथा 5 नग चिरान और एक नग हाथ आरा फ्रेम सहित जब्त किया गया. जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है. मुख्य वन संरक्षक रायपुर जेआर नायक ने बताया कि उक्त कार्रवाई वन विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा शनिवार को की गई. इसमें आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसी तरह वन विभाग के ही उड़नदस्ता दल द्वारा छापामार कार्रवाई में वन परिक्षेत्र बिलासपुर के अंतर्गत एक क्विंटल 10 किलो हरे बांस का करील भी जब्त किया गया है. दल द्वारा अभियान के तहत बिलासपुर शहर के नेहरू चौक से मुंगेली नाका चौक तक गश्त लगाकर उक्त कार्रवाई की गई.

http://जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज, जांबाज ऑफिसर की प्रेरणादायक कहानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now