আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 336 नए कोरोना मरीज मिले, 309 डिस्चार्ज, 3 की मौत

Published on: July 31, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 336 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 184, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 31, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर, बस्तर व बलौदाबाजार से 4-4, बिलासपुर से 7, बालोद, कोरिया, जांजगीर से 2-2, दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद, कांकेर और अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 309 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9192 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2908 है. वहीं 6230 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://8 वर्षों में 60 हजार और लॉकडाउन में 700 मरीजों को किया रक्तदान

कल भी निर्धारित समय के लिए दुकानें खुली रखने की मिली छूट

महासमुंद. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने कहा है कि फेस मॉस्क के उपयोग तथा सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने के संबंध में समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की शर्त पर, खाद्य पदार्थ एवं किराने का सामान को चूल्हा, थोक में विक्रय करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को, दिनांक 30 एवं 31 जुलाई (2 दिवस) हेतु विक्रय/वितरण/भंडारण/परिवहन संबंधी गतिविधियां करने की अनुमति प्रातः 6 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक दी गई थी. जिसे 1 अगस्त, 2020 (एक दिवस) प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक बढ़ाई गई है. जिससे किराने की दुकानों के माध्यम से राखी, सेवई एवं त्यौहार में उपयोग आने वाले अन्य सामग्री का विक्रय किया जा सकता है. इस कंडिका की विशेष छूट केवल उल्लेखित तिथि के लिए एवं निर्धारित समयावधि के लिए ही होगी.

http://सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now