আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : भूपेश

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को प्रदेश की जनता को संबोधित किया. उन्होने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है. आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से ले. लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है. यह समय मेरे लिए, आपके लिए चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोनो संक्रमण अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में जरूर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में क्रमशः बढ़ोत्तरी हो रही है. यह सब अनलॉक के दौरान सावधानी और बचाव के उपाय नहीं अपनाने के कारण हुआ है.

http://अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों का रिकवरी दर बेहतर है और मृत्यु दर काफी कम है. उन्होने कहा कि हम देश के अनेक राज्यों से बेहतर कर रहे है. आपके सहयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में और बेहतर करेंगे. फिलहाल राज्य में रोजाना पांच हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है. शीघ्र ही इसे बढ़ाकर दस हजार तक करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में चिकित्सक पूरे समर्पण से कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे है. इलाज के बाद अब तक बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके है. राज्य के आठ क्षेत्रीय और 22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है. सभी कोविड अस्पतालों में मास्क, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, वीटीएम और जरूरी दवाईयों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं. मैंने अधिकारियों को आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बारे में भी निर्देशित किया है. उन्होने आग्रह किया कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहने, बार बार हाथ धोते रहे, लोगों से दूरी बनाए रखे, भीड़भाड़ करने से बचे. अगर हम यह सब करेंगे तो कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में सफल होंगे. राज्य शासन, हमारे सारे विभाग, चिकित्सक, सफाईकर्मी, पुलिस आदि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और उपचार में लगे हैं.

http://KGF 2 में संजय दत्त का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा खतरनाक अंदाज

लेकिन अगर आप सावधानी नहीं रखेंगे, बचाव के उपायों का पालन नहीं करेंगे तो फिर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम मुश्किल होगी. श्री बघेल ने कहा कि कुछ स्थानों पर लोग सैम्पल लेने जा रहे स्वास्थ्यकर्मियों के दल का विरोध कर रहे है, उन्हें जाँच करने से रोक रहे हैं. आप स्थिति की गंभीरता को समझे. ये सब आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए है. हमें स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद और रक्षाबंधन के पर्व समीप आ रहे हैं। पर्व को मनाते समय यह ध्यान रखे की हम केवल अपने घर, परिवार के लोगों के साथ ही यह पर्व मनाएं. कोरोना से बचाव के लिए ऐसा करना जरूरी है। हमें अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए भीड़भाड़ करने से बचना होगा. पूरा विश्वास है कि हम सब स्थिति की गंभीरता को समझेंगे और कोरोना संक्रमण को रोकने में सहयोग देंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now