नई दिल्ली. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में का अमानवीय चेहरा सामने आया है. सीपीयू ने एक युवक के माथे में बाइक की चाबी को घोंप दी. घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया, तो एसएसपी ने दरोगा समेत 3 सीपीयू कर्मी को सस्पेंड कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रुद्रपुर के रम्पुरा मोहल्ला निवासी दीपक सोमवार रात करीब 8 बजे अपने पड़ोसी प्रेम प्रकाश के साथ बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. इस दौरान इंदिरा चौक पर तैनात सीपीयू कर्मियों ने उन्हे हेलमेट न लगाने पर रोक लिया. इसी बीच दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी. आरोप है कि इसी दौरान एक सीपीयू कर्मचारी ने दीपक के सिर पर बाइक की चाबी से हमला कर दिया और चाबी उसके माथे में धंस गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया.
http://306 नए कोरोना मरीज मिले, 267 डिस्चार्ज, अब 2801 एक्टिव केस
घटना के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई और सीपीयू कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. इसके बाद भीड़ ने रुद्रपुर कोतवाली को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. पुलिस और लोगों के बीच टकराव की खबर जैसे ही विधायक को लगी वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले को शांत कराया. हालात काबू में आने के बाद दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं एसएसपी ने बताया कि जिस सीपीयू टीम पर आरोप लगे हैं उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी.
http://स्वास्थ्य विभाग में 2100 पदों पर नियमित और 3449 पदों पर होगी संविदा भर्ती
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में हेलमेट न लगाने पर हुई कहा सुनी में पुलिस ने इस युवक की बाइक की चाभी मुट्ठी में फंसा इसके माथे में घुसा दी।तीन पुलिस वाले ससपेंड हो गए।फिर बहाल हो जाएंगे।फिर कुछ ऐसा ही करेंगे
उन्हें सस्पेंशन की नहीं ट्रेनिंग की ज़रूरत है। pic.twitter.com/uZpCMQwx0l— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) July 28, 2020









