रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3449 पदों पर संविदा भर्ती करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 300, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी के 89, स्टाफ नर्स के 911, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 50, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के 350 और महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 400 पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी. वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 3449 पदों पर मार्च 2021 तक और कोविड 19 डेडिकेटेड हास्पिटल के 379 पदों पर तीन माह के लिए संविदा भर्ती की जाएगी.
http://निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से मिली ट्यूशन फीस लेने की इजाजत
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही भर्ती की जानकारी दी है. ट्वीट कर उन्होंने कहा- कोविड-19 के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों व युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें इसलिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3449 पदों पर संविदा भर्ती का निर्णय लिया है. सभी युवा साथियों के साथ मिलकर आगे भी हम कोरोना से जंग जारी रखेंगे.
http://सुशांत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं था किसी तरह का जहर
कोविड-19 के दौरान प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों व युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें इसलिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 2100 पदों पर नियमित व 3449 पदों पर संविदा भर्ती का निर्णय लिया है।
सभी युवा साथियों के साथ मिलकर आगे भी हम कोरोना से जंग जारी रखेंगे। pic.twitter.com/UKpmNAxGei
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) July 27, 2020






