बागबाहरा. लॉकडाउन के दौरान बंद दुकान का शटर खोलकर पालिका प्रशासन द्वारा चालानी कार्रवाई करने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. विदित हो कि विगत 25 जुलाई से नगर क्षेत्र बागबाहरा में लॉकडाउन है. लिहाजा यहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानें बंद हैं. प्रशासन ने किराना सामग्री, दूध, सब्जी आदि आवश्यक सेवाओं को सुबह 10 बजे तक होम डिलीवरी के लिए छूट दी है. आज सोमवार को पालिका की टीम नगर में निरीक्षण के लिए निकली थी. इसी दौरान एक किराना दुकान का शटर खोलकर भी जबरन जुर्माना करने का मामला प्रकाश में आया है.
http://ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
जानकारी के मुताबिक झलप चौक स्थित एक किराना दुकान संचालक अपनी दुकान के अंदर बैठकर साफ सफाई कर रहा था. दुकान का शटर पूरा बंद था. बावजूद दुकान का शटर खोलकर पालिका की टीम ने एक हजार रुपए चालान काट दिया जिससे दुकान संचालक के साथ टीम की काफी बहस हुई. टीम ने दुकान सील करने की धमकी भी दी जिससे व्यावसायियों में भारी आक्रोश है. अब इस मामले में संबंधित व्यवसायी ने इस मामले को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है. बहरहाल, अफ़सरों ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के नाम पर अपने मनमाने फैसले लोगों पर लादने और उन फैसलों की आड़ में अपना आतंक राज चलाने की प्रवृत्ति जारी रखी है.
http://ICC ने लॉन्च की वनडे सुपर लीग, 2023 वर्ल्ड कप के लिए होगा क्वालिफिकेशन







