আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

213 km माइलेज वाली Tata Tigor हुई लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: October 10, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor EV को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं, नई Tigor तीन वेरिएंट- XE+, XM+ और XT+ में उपलब्ध है. अब यह पहले से अधिक दूरी तय करेगी. यह कार अब फुल चार्ज में 213 किलोमीटर की माइलेज देगी. नई Tigor EV की कीमत 9.44 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली (सरकार की सब्सिडी में कटौती के बाद) है, यह कीमत देश के 30 शहरों लागू होगी. टाटा मोटर्स नई Tigor EV पर 3 साल की वारंटी या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है. कंपनी ने मुताबिक यह कार कम लागत, कनेक्टिविटी और आराम प्रदान करती है.

http://डॉगी ने सोते बच्चे को ओढ़ाया कंबल, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया VIDEO

इस कार में 72V, तीन फेज वाली एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी, जो 40 बीएचपी और 105 एनएम का टॉर्क देगी. वहीं इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर 12 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है. कार का कुल वजन 1516 किग्रा है. वहीं DC15 kW फास्ट चार्जर से यह 90 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. वहीं स्टैंडर्ड एसी वॉल सॉकेट से कार छह घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज होती है. सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस कार के XE+ वेरिएंट को छोड़कर सभी में ड्यूल एयरबैग दिए हैं. इसके अलावा इसमें एबीएस दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now