আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना की वजह से इस साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप स्थगित

Published on: July 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड की सोमवार को टेलिकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में यह निर्णय लिया. इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन का रास्ता भी खुल गया है. आईसीसी से जारी बयान में कहा आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित पुरुष टी20 विश्व कप 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया. टी20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था. इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के आगे बढ़ने के बाद आईसीसी ने अगले दो वर्ल्ड कप की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. अब साल 2021 में अक्टूबर और नवंबर में सातवें टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, जिसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा.

http://रिलीज होते ही वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना ‘गॅउवें के शिवाला’

इसके बाद साल 2022 में अक्टूबर और नवंबर के महीने में ही आठवें टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, इसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा. फिर साल 2023 में अक्टूबर और नवंबर के ही महीने में वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 26 नवंबर को खेला जाएगा. फिलहाल आईसीसी की तरफ से इन तीनों टूर्नामेंट के आयोजन स्थल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मई के महीने में ही आईसीसी को सूचित कर दिया था कि मौजूदा परिस्थितियों में टूर्नामेंट की मेजबानी करना लगभग असंभव होगा और 16 अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए पृथकवास का इंतजाम करना मुश्किल होगा.

http://शिकारी कुत्तों के माध्यम से जंगली सुअर का शिकार, दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now