पिथौरा. दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पूरे पिथौरा शहर को एवं शासकीय पीडीएस राशन दुकान को प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण बंद कराया गया है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा शराब दुकान को खोला गया. इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. आज इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेन सिन्हा, कौशल रोहिल्ला, अंकित शर्मा, प्रशील जोसेफ, उमर हसन, अनुज अग्रवाल, दीपक सिन्हा, कीर्ति वर्मा, जगमोहन ठाकुर, दीपक भट्ट, राम सिन्हा, जितेंद्र सोना, मनोज कलसा, स्वतंत्र पांडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर शासकीय शराब दुकान को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की मांग कर रहे हैं. ज्ञात हो कि सम्पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी सरकारी शराब दुकान खोले जाने पर स्थानीय भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 40425 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार
प्रदेश में अब तक 452.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 452.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज 20 जुलाई को सुबह रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सरगुजा जिले में 3.7 मिमी, सूरजपुर में 1.4 मिमी, जशपुर में 10.5 मिमी, कोरिया में 1.4 मिमी, गरियाबंद में 14.7 मिमी, धमतरी में 13.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है. इसी तरह से जांजगीर-चांपा में 0.8 मिमी, कोरबा में 5.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4.3 मिमी, कबीरधाम में 0.2 मिमी, राजनांदगांव में 0.5 मिमी, बालोद में 2.1 मिमी, बस्तर में 3.0 मिमी, कोण्डागांव में 0.6 मिमी, नारायणपुर में 7.0 मिमी और दंतेवाड़ा में 2.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई.
http://दिल बेचारा का नया गाना ‘खुलके जीने का’ रिलीज, दिखी सुशांत-संजना की खूबसूरत केमिस्ट्री







