नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई. बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के 12 सदस्य मौजूद थे, जबकि तीन सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर थे. बैठक में शिलान्यास की तारीख पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को ट्र्स्ट की तरफ से 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई है. शिलान्यास की तारीख पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा. इसके अलावा बैठक में मंदिर की ऊंचाई और निर्माण की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई.
http://दुकानों को तत्काल बंद करने के निर्देश से मची अफरा-तफरी, व्यवसायी परेशान
मंदिर के नक्शे में भी बदलाव किया जाएगा. अब मंदिर में 3 की जगह 5 गुम्बद होंगे. मंदिर का मॉडल विश्व हिंदू परिषद का ही रहेगा, लेकिन उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई भी प्रस्तावित नक्शे से अब ज्यादा होगी. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि स्थिति सामान्य हो जाने के बाद फंड एकत्र किया जाएगा, इसके बाद ही मंदिर का निर्माण शुरू किया जाएगा. हमें लगता है कि अगर लॉकडाउन की परिस्थितियां सामान्य रहीं तो अगले 3-3.5 साल के अंदर मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा.
http://दिल बेचारा की एक्ट्रेस को मिली रेप-एसिड अटैक की धमकी, दो गिरफ्तार









