नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना मामलों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 34,956 मामले सामने आए हैं वहीं 687 लोगों की मौत हुई है. भारत में कुल कोरोना केस बढ़कर 10,03,832 हो गए हैं. इसमें 3,42,473 केस एक्टिव हैं और 6,35,757 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं अभी तक 25,602 लोगों की इससे जान जा चुकी है. रिकवरी रेट 63.33% पहुंच गया है.
http://VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
पिछले 24 घंटों में जिन 687 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 266, कर्नाटक में 104, तमिलनाडु में 69, आंध्र प्रदेश में 40, उत्तर प्रदेश में 34, पश्चिम बंगाल में 23, बिहार में 17, जम्मू और कश्मीर में 16, तेलंगाना और गुजरात में 10, पंजाब में 9, राजस्थान में 8, मध्यप्रदेश में 7, झारखंड में 4, हरियाणा में 3, असम, केरल और ओड़िशा में दो-दो जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना के 13,758,533 मामले सामने आ चुके हैं और करीब 6 लाख लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.
http://महासमुंद जिले में मिले दो कोरोना मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि









