बागबाहरा. विकासखण्ड बागबाहरा का सरपंच संघ चुनाव जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व एवं उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, सभापति धरम दीवान, जनपद सदस्य माधो मांझी, घनश्याम साहू, धनमोतिन, बलराम ध्रुव की उपस्थिति में माँ चंडी मंदिर घुंचापाली प्रांगण के सभा हाल में संपन्न हुई. इस दौरान 80 से अधिक सरपंच मौजूद रहे. इससे पहले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, जनपद सदस्यों के संबोधन पश्चात सरपंच चुनाव एवं गठन पर चर्चा की गई. संघ के अध्यक्ष पद हेतु एवन साहू, भूखन सिन्हा, रुबीना बंजारा एवं वीणा वाकड़े के बीच आम सहमति का प्रयास सरपंचों ने किया. अंत में ढाई वर्ष के लिए एवन साहू अध्यक्ष एवं भूखनलाल सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया.
http://असाइनमेंट पद्धति से होंगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं
ढाई वर्ष बाद भूखनलाल सिन्हा अध्यक्ष एवं एवन साहू कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. इसी तरह चार उपाध्यक्ष वीणा वाकड़े, जाह्नवी साहू, लुभेश्वर पांडे, भेखलाल चंद्राकर बनाए गए हैं. सचिव हेमंत सिन्हा, सहसचिव पार्वती ठाकुर, महामंत्री शांता खेमराज दीवान, रुबीना बंजारा, यशवंत पटेल, राधे साहू को बनाया गया है. चार महासचिव कीर्तन बघेल, अमेरिका ध्रुव, मन्नू दीवान, टोपसिंग ठाकुर तथा संरक्षक स्मिता हितेश चंद्राकर एवं प्रेमशंकर सिन्हा को बनाया गया. संघ में कोषाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर को बनाया गया है. इसके अलावा जिला कार्यकारिणी हेतु पांच सरपंचों का नाम तय किया गया.
http://फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज, विद्या की एक्टिंग जीत रही दिल







