আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केसीसी से रुपए निकालने बैंक प्रबंधक की रोक, किसान त्रस्त

Published on: July 15, 2020
---Advertisement---
लालबहादुर महांती

पिथौरा. स्थानीय देना बैंक के प्रबंधक ने एक किसान को उनके किसान क्रेडिट कार्ड में जमा करीब 15 हजार रुपए निकालने से मना कर दिया. अब कृषि कार्य हेतु किसान को दर-दर भटकना पड़ रहा है. ग्राम बेल्डीह का किसान पांडु विगत अनेक दिनों से लगातार स्थानीय देना बैंक के चक्कर लगा रहा है. काफी परेशान होने के बाद अंततः उसने बुधवार को नगर के कुछ पत्रकारों को लिखित में अपनी परेशानी बताते हुए बैंक प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए. पांडु के अनुसार वह देना बैंक बुंदेली पिथौरा का बहुत पुराना ग्राहक है.

वर्षों से उनका बैंक में केसीसी खाता भी है. जिसका उपयोग वह खेती-किसानी के दिनों में करता है. इस बार भी अभी खाद एवं अन्य खर्चों के लिए उनके खाते में बकाया 14873 रुपए में से कुछ रुपए निकालना चाहता है. पर बैंक के लगातार चक्कर लगाने के बाद भी उनके रुपए नहीं निकाले जा रहे हैं जिससे वह परेशान है. उन्हे यह भी नहीं पता कि बैंक की शिकायत कहां की जाती है. इधर, पिथौरा देना बैंक के प्रबंधक अभिषेक नीमा ने मीडिया को बताया है कि पांडु का केसीसी को 5 वर्ष हो गए. नवीनीकरण के बाद ही उसके जमा रुपए मिल पाएंगे. आप बात कर रहे हैं तो हितग्राही को ले आएं भुगतान कर देंगे, पर नवीनीकरण आपको करना होगा.

http://फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज, विद्या की एक्टिंग जीत रही दिल

पूर्व में भी अनेक शिकायतें

स्थानीय देना बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध लगातार शिकायतों का दौर जारी है. इसके बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से इन्हें उच्चाधिकारियों का भी सहयोग होना माना जा रहा है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व बैंक में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराने, एक ग्राहक द्वारा दस हजार रुपए जमा करने के बाद उसके खाते में मात्र पांच हजार ही जमा करना एवं शासन द्वारा कर्जमाफी कर बैंक खातों में रुपए जमा करने के बाद भी किसानों की भूमि से बंधक नहीं हटाए जाने जैसे गम्भीर शासन की नीति विरोधी मामले सामने आ चुके हैं.

http://CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.46% स्टूडेंट्स हुए पास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now