আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नहीं लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे, भाजपा प्रत्याशी बोलीं- पाकिस्तानी हो क्या

Published on: October 8, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट भाजपा के टिकट पर हरियाणा के आदमपुर से चुनाव लड़ रही हैं. मंगलवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने लोगों से भारत माता की जय बोलने को कहा. जब कुछ लोगों ने नारे नहीं लगाए तो उन्होंने  ‘भारत माता की जय’ ना बोलने वालों को ‘पाकिस्तानी’ कह दिया है और पूछा, पाकिस्तान से आए हो क्या? भाजपा नेता ने कहा कि जो भारत माता की जय नहीं बोल पाए उनका वोट किसी काम का नहीं है.

http://अरे यह क्या.. अपनी ही सरकार के कृषि मंत्री को सद्बुद्धि देने विधायक प्रतिनिधि ने की कामना

फोगाट ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे भारतीयों पर शर्म आती है. गौरतलब है कि भाजपा ने सोनाली फोगाट को आदमपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को मैदान में उतारा है. बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को है, लोग 21 को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

http://नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा नाराज, बोले- नाम बदल लो

मुख्यमंत्री आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद जिले के पिथौरा के प्रवास पर रहे. वे यहां जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा पटेल के घर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर नन्हें बच्चें को अपना आशीर्वाद दिए. इस अवसर पर खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद एवं महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे. कलेक्टर सुनील जैन एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल ने हैलीपैड में पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now