रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 184 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 87, राजनांदगांव से 26, दुर्ग से 25, मुंगेली से 9, गरियाबंद से 8, धमतरी से 7, बेमेतरा, कबीरधाम से 4-4, बिलासपुर से 3, बलौदाबाजार से 2, बालोद, महासमुंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरिया, जशपुर, नारायणपुर, व गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 49 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4265 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 1044 है. वहीं 3202 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 19 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://बिक्री के लिए झोपड़ी में रखी 50 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार
कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 16 जुलाई को
रायगढ़. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कोविड-19 अस्थायी लैब टेक्नीशियन पद हेतु आवेदन मंगाए गए थे. प्राप्त आवेदनों के दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा/साक्षात्कार 16 जुलाई 2020 को प्रात: 10 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ में आयोजित की जाएगी. आवेदक आवेदन पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उपस्थित हो सकते हैं. कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार निर्धारित तिथि एवं समय में केवल आवेदक ही परिसर में उपस्थित होंगे एवं एक-दूसरे से फिजिकल/सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे. कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु पंजीयन प्रात:10 बजे से 12 बजे तक ही स्वीकार्य होगा.
http://सीएम भूपेश कल इन 15 विधायकों को दिलाएंगे संसदीय सचिव पद की शपथ







