नई दिल्ली. बांग्ला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां से देवबंदी उलेमा एक बार फिर नाराज हो गए हैं. दरअसल, नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए. इन फोटोज और वीडियोज के वायरल होने के बाद से ही नुसरत देवबंदी उलमा के निशाने पर आ गईं हैं. देवबंदी उलेमा ने कहा कि वह क्यों गैर मजहबी काम कर रही हैं? इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है. अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं, तो क्यों नहीं अपना नाम बदल लेती हैं. इस तरह के काम करके नुसरत जहां इस्लाम और मुसलमानों की क्यों तौहीन कर रही हैं.
http://तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत
इत्तेहाद उलेमा ए हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि नुसरत जहां ने इस तरह कोई पहली बार पूजा नहीं की है, इससे पहले भी वो पूजा करती रही हैं. इसी अमल को दोहराते हुए उन्होंने इस बार भी नव दुर्गा की पूजा की है. मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल जायज नहीं है. वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने टीएमसी सांसद नुसरत जहां की दुर्गा पूजा पंडाल में जाने और पूजा अर्चना करने को लेकर देवबंद के उलेमाओं की आपत्ति को गलत बताया है. उन्होने कहा है कि देश का कोई भी नागरिक मंदिर में पूजा अर्चना करने आ सकता है. फ़िल्म स्टार सलमान खान भी भगवान की आरती और पूजा करते हैं, आखिर तब उनका कोई विरोध क्यों नहीं करता है? इस्लाम और हिन्दू धर्म कभी किसी के बदनाम करने से बदनाम नहीं हो सकता है.
http://VIDEO : आसमान में दिखा भारत का दम, अभिनंदन ने उड़ाया MiG-21
Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan and husband Nikhil Jain offer prayers at Suruchi Sangha Pandal. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/WF1Dw66Ein
— ANI (@ANI) October 6, 2019









