আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजस्थान सरकार गिराने की साजिश के आरोप में दो भाजपा नेता गिरफ्तार

Published on: July 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की सरकार को कथित रूप से गिराने की कोशिशों के मामले में पुलिस ने दो भाजपा नेताओं को देर रात हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में ब्यावर के दो भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है. इन नेताओं के नाम हैं भरत मालानी और अशोक सिंह. इन्हें ब्यावर उदयपुर से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार किया है. राजस्थान SOG के मुताबिक मालानी की कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला है कि विधायकों को खरीदने की कोशिश जा रही है.

http://महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर जिले से चुराई थी गाड़ियां, दो गिरफ्तार

बता दें कि राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिशों को लेकर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने केस दर्ज किया है. एफआईआर के मुताबिक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को कुछ फोन नंबरों की रिकॉर्डिंग के दौरान पता चला कि अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश चल रही है. एफआईआर के अनुसार, ऐसी बात फैलाई जा रही है कि राजस्थान में सीएम और डिप्टी सीएम में झगड़ा चल रहा है. ऐसी स्थिति में कुछ ताकतें निर्दलीय और कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर इस सरकार को गिराना चाहते हैं. एफआईआर में आरोप है कि भाजपा नेता विधायकों को धन का प्रलोभन देकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं.

http://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए ये 11 ऐप्स, अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now