আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए ये 11 ऐप्स, अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट

Published on: July 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. गूगल ने अपने प्ले स्टोर्स से 11 मोबाइल ऐप्स को हटा दिया है, जो यूजर्स को चूना लगाने का काम करते थे. ये सभी ऐप्स नामी मैलवेयर Joker (जोकर मैलवेयर) से इनफेक्टेड थे और गूगल इन्हें साल 2017 से ट्रैक कर रही थी. चेक प्वाइंट के शोधकर्ताओं के मुताबिक जोकर मैलवेयर इन ऐप्स में एक नए रूप में मौजूद था. हैकर्स इन ऐप्स के जरिए यूजर्स की बिना अनुमति के ही उन्हें प्रीमियम सर्विसेज के लिए सब्सक्राइब करा देते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐप्स इतने लंबे समय से गूगल की प्ले प्रोटेक्शन की नज़रों से बचते रहे हैं, हालांकि गूगल ने अब इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया है.

http://इस एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, मां-बाप और पति भी निकले पॉजिटिव

ऐसे में यूजर्स को भी इन ऐप्स को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी जाती है. अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप इंस्टॉल हो तो फौरन उसे डिलीट कर दें- com.imagecompress.android, com.contact.withme.texts, com.hmvoice.friendsms, com.relax.relaxation.androidsms, com.cheery.message.sendsms (दो अलग-अलग रूप), com.peason.lovinglovemessage, com.file.recovefiles, com.LPlocker.lockapps, com.remindme.alram, com.training.memorygame.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 27114 नए मामले, 519 की मौत

ऐसे करें अपने डिवाइस की सुरक्षा

अगर आपको लगता है कि आपके स्मार्टफोन में मैलिशियस मोबाइल ऐप डाउनलोड हो गया है, तो तुरंत उसे डिलीट करें. अपने स्मार्टफोन में विश्वसनीय एंटी-वायरस और सिक्योरिटी एप का इस्तेमाल करें. अंजान मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now