আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 146 नए कोरोना मरीज मिले, अब 761 एक्टिव केस

Published on: July 9, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में गुरुवार को 146 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 56, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 13, कोरबा से 9, सरगुजा से 6, बलरामपुर व बिलासपुर से 5-5, जांजगीर-चांपा से 3, दंतेवाड़ा, कांकेर व बेमेतरा से 2-2, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, सूरजपुर व जशपुर से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 68 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई. बुधवार देर रात नारायणपुर से 7 मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3679 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 761 है. वहीं 2903 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 15 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

http://बाड़ी में घुसे हाथियों ने भैंस को पटक-पटक कर मार डाला

पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत नामांकन 15 सितम्बर तक

बिलासपुर. भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत् पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिये एर्ष 2020-21 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2019 तक Online www.padmaawards.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किया गया है. इस पुरस्कार में उत्कृष्ठ कार्य की मान्यता के साथ ही सभी क्षेत्रों, विषयों कला, साहित्य, और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए यह प्रदान किया जाता है. इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों जैसे अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जाते हैं. पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन 1 मई 2020 से शुरू किया गया है. नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है.

http://होंडा सिविक का BS-6 डीजल वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now