আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाड़ी में घुसे हाथियों ने भैंस को पटक-पटक कर मार डाला

Published on: July 9, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. भोजन की तलाश में कुकराडीह पहुंचे दो हाथियों ने गांव की एक बाड़ी में बंधे एक भैंस को पटक-पटक मार डाला. जानकारी के मुताबिक सिरपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से विचरण कर रहे दो दंतैल बुधवार रात करीब दो बजे भोजन की तलाश में ग्राम कुकराडीह निवासी रामकुमार डहरिया की बाड़ी में घुस गए. बाड़ी में बंधे करीब चार मवेशी बंधे हुए थे जिसमें से तीन मवेशी हाथियों को देख बाड़ी से भाग गए वहीं एक मवेशी भाग नहीं पाया. उसकी आवाज सुन हाथियों ने उसे खींचा और पटक-पटक कर मार डाला. मवेशी की चीख सुनने के बाद मवेशी मालिक की नींद खुली तो वह बाड़ी की ओर पहुंचा और हाथियों को देखकर उसके भी होश उड़ गए.

http://होंडा सिविक का BS-6 डीजल वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

इधर, घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देने के बाद वन अमला करीब दो घंटे विलंब से पहुंचा. बता दें कि करीब चार माह पूर्व हाथियों ने एक और मवेशी को मौत के घाट उतार दिया था. उक्त घटना के बाद एक बार फिर से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बता दें कि 21 हाथियों का दल पिछले दो माह से धमतरी जिले में डेरा जमाए हुए हैं जिसमें दो हाथी सिरपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. बताया जाता है कि यह दोनों हाथी कुकराडीह बंजर और बलौदाबाजार जिले की सीमा स्थित जंगल में अपना डेरा जमाए हुए हैं. भोजन की तलाश में यह रात को गांव के साथ खेतों की ओर पहुंचता है.

http://सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द, IPL के आसार बढ़े

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now