नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन समेत गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों में वित्तीय लेनदेन में तथाकथित गड़बड़ी की जांच के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है. जांच की अगुवाई ईडी के एक स्पेशल डायरेक्टर करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से बुधवार को इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई. ट्वीट में कहा गया है कि- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है. यह समिति पीएमएलए, आयकर अधिनियम, एफसीआरए आदि के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के नियमों के उल्लंघन की जांच करेगी.
http://परछी में सोने पर कर दी वृद्ध की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष निदेशक समिति का जिम्मा संभालेंगे. दरअसल, भारत और चीन के बीच जारी विवाद के बीच जब कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को लगातार घेरने में जुटी थी. ऐसे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से आरोप लगाया गया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलती थी. इतना ही नहीं नड्डा ने कहा था कि मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री रहते 1991 के बजट में फाउंडेशन को 100 करोड़ रुपए दिए थे. हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि भाजपा चीन से जारी सीमा विवाद के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है.
http://राज्य सरकार ने की नए सिरे से जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति
MHA sets up inter-ministerial committee to coordinate investigations into violation of various legal provisions of PMLA, Income Tax Act, FCRA etc by Rajiv Gandhi Foundation, Rajiv Gandhi Charitable Trust & Indira Gandhi Memorial Trust.
Spl. Dir of ED will head the committee.
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) July 8, 2020









