नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर चेतन नरुला के साथ बात करते हुए अपनी फेवरेट ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन का चयन किया. जिसमें धोनी को खास जिम्मेदारी दी गई है. हसी ने टीम का कप्तान एमएस धोनी को बनाया. माइकल हसी ने ओपनिंग पेयर के तौर पर टीम में रोहित शर्मा व डेविड वार्नर को चुना. रोहित शर्मा व डेविड वार्नर दोनों ही आईपीएल के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं. उन्होंने अपनी टीम में तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को टीम में चुना है. हसी ने अपनी टीम में चौथे नंबर के लिए एबी डिविलियर्स वहीं पांचवें नंबर के लिए एम एस धौनी का चयन किया है.
http://संरक्षित वन क्षेत्र से सागौन काटकर ले जा रहे 4 पकड़ाए
इसके बाद उन्होंने अपनी टीम में नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या और नंबर 7 पर आंद्रे रसेल को चुना है. स्पिनर के तौर पर उन्होंने अपनी टीम में राशिद खान व युजवेंद्र चहल को शामिल किया है जबकि जसप्रीत बुमराह व भुवनेश्वर कुमार टीम में तेज गेंदबाज हैं. हसी ने अपनी टीम में 12वें खिलाड़ी के तौर पर बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल को जगह दी है. माइकल हसी की ऑलटाइम IPL XI : रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एम एस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, राशिद खान, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल (12वें खिलाड़ी).
http://ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन की गला रेतकर हत्या











