আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बागबाहरा ब्लॉक को मुनगा हब बनाने जनपद में कार्ययोजना तैयार

Published on: July 3, 2020
---Advertisement---
पारस सांखला

बागबाहरा. विकासखण्ड बागबाहरा को मुनगा हब बनाने के लिए विगत दिनों यहां जनपद पंचायत में बैठक आहूत की गई. इस योजना को अंतिम रुप देने जिला पंचायत सीईओ को कार्ययोजना की प्रति प्रस्तुत किया जा रहा है. जिला सीईओ के मार्गदर्शन में ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा. मुनगा पेड़ सबो घर लगावो कुपोषण ले मुक्ति पाबो के नारे के साथ दुनिया का सबसे ताकतवर पोषक पूरक आहार मुनगा 300 से अधिक रोगों में बहुत फायदेमंद है. इसकी जड़ से लेकर फूल, पत्ती, फल, तना, गोंद हर चीज उपयोगी होती है. मुनगा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और बी काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. स्कूलों में मुनगा के पौधों का रोपण कर पौधों को क्लास व विद्यार्थी का नाम दिया जाएगा.

http://तेल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है तो अब कहां दुबके हुए हैं भाजपा के बड़े नेता : रश्मि

ताकि बच्चों का भावनात्मक लगाव उस पौधा के साथ रहे और वह पौधा वृक्ष बनकर प्राथमिक शाला के बच्चों के मध्याह्न भोजन में आहार के रूप में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा जिससे गरीब बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिलेगी. इसी प्रकार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 5-5 पौधों का रोपण किया जाएगा. आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में मुनगा का पौधा रोपण किया जाएगा ताकि इनके परिवार को कुपोषण से मुक्ति मिले और आय का जरिया बने. इसी प्रकार ब्लॉक के सात ग्राम पंचायतों में 5 एकड़ का मास्टर प्लान बनाकर मनरेगा योजना के तहत फेंसिंग तार घेराकर मुनगा का पौधारोपण किया जाएगा. प्रथम दौर में टेमरी, एमकेबाहरा, द्वारतला, कुलिया, नरतोरी, मोंगरापाली रे, चिंगरिया को चिन्हांकित किया गया है. पंचायत द्वारा पौधा लगाकर इस योजना से महिला समूह को जोड़ा जाएगा ताकि मुनगा के माध्यम से महिला समूह के आय में वृद्वि हो और इन प्लांटेशन से बागबाहरा ब्लॉक सहित अन्य ब्लॉक के बच्चों को मध्याह्न भोजन में मुनगा की भाजी एवं सब्जी प्रदान की जाएगी. इनकी पत्तियों को सुखाकर भी मध्याह्न भोजन या अन्य कुपोषित गर्भवती माता बहनों को प्रदान किया जाएगा.  जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि मुनगा सर्वाधिक कार्बन डाइऑक्साइड शोषित करने वाला वृक्ष है इसलिए इसमें तीव्र गति से फल लगता है.

http://कैश वैन ड्राइवर और गार्ड को गोली मारकर लाखों लूट फरार हुए नकाबपोश

कार्बन डाइऑक्साइड शोषण करने के कारण इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन की मात्रा भी होती है. ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण की दृष्टि से भी मुनगा का पौधरोपण उचित होगा. प्रधानमंत्री आवास के तहत बनने वाले सभी मकान में हितग्राही ईंट कार्य के समय ईंट का 6 फीट का घेरा बनाकर मुनगा के पौधे अनिवार्य रूप से रोपण करने निर्णय लिया गया है. हितग्राहियों को रोपण के उपरांत ही किस्त की राशि आहरण की अनुमति दी जाएगी. प्रथम चरण में 25000 पौधों को शत-प्रतिशत वृक्ष के रूप में तैयार करने का संकल्प लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में बागबाहरा ब्लॉक के प्रत्येक घरों में एक मुनगा का वृक्ष होगा और बागबाहरा ब्लॉक को कुपोषण से मुक्ति मिलेगी और मुनगा हब के नाम से बागबाहरा को जाना जाएगा. बैठक में शिक्षा विभाग, वन विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग, मनरेगा के अधिकारी मौजूद रहे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now