नई दिल्ली. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के पहले जलगांव जिले के भुसावल शहर में भारतीय जनता पार्टी के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की और चाकू से हमला भी किया. इस हमले में खरात, उनके दोनों बेटों, उनके भाई और उनके दोस्त की जान चली गई. जबकि खरात की पत्नी घायल हैं. जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी दो लोगों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए.
http://इस कंटेस्टेंट ने जीता सुपरस्टार सिंगर का खिताब, ट्राफी के साथ मिला 15 लाख का चेक
हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात पर बुरी तरह से हमला किया और उनका गला काट दिया. उनकी वहीं पर मौत हो गई. हमलावरों ने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटों रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया. हमलावरों ने रविंद्र खरात के दोनों बेटों सहित दोस्त को भी बुरी तरह से घायल कर दिया. हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए. तीनों घायलों को जलगांव सिविल अस्पताल लेजाया जा रहा था लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई. इस घटना में मृतक रविंद्र की पत्नी भी घायल हो चुकी हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक इस घटना के आधे घंटे के बाद जलगांव के पुलिस विभाग ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.
http://VIDEO : नुसरत जहां ने की दुर्गा पूजा, ढाक की थाप पर जमकर किया डांस
Maharahstra:BJP leader Ravindra Kharat,3 members of his family&his son's friend, died after being attacked by unidentified miscreants in Bhusawal, Jalgaon. Police say,'Miscreants fired at deceased people&attacked them with knives outside their house,3 arrested, probe on.' (06.10) pic.twitter.com/ZjAmL6V5h6
— ANI (@ANI) October 6, 2019









