नई दिल्ली. बिहार की राजधानी पटना में एक शादी सामारोह में शामिल हुए 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत हो गई. कोविड-19 का परीक्षण किए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि वह सिम्पटोमैटिक था. पूरा मामला पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर पालीगंज इलाके का है, जहां पर 15 जून को एक शादी में शामिल 95 मेहमान कोरोना संक्रमित हो गए. इनमें से 80 लोगों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 वर्षीय दूल्हा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और शादी करने के लिए 12 मई को पटना अपने गांव डीहपाली आया था.
http://अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, पीछे से आ रहे ट्रक से दबकर महिला की मौत
इसी दौरान उसके अंदर कोविड-19 के लक्षण पाए गए मगर परिवार वालों ने जांच कराने के बजाए उसकी शादी करवा दी. शादी के 2 दिन बाद ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और पटना एम्स ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले की भनक जब जिला प्रशासन को लगी तो शादी में शरीक हुए सभी मेहमानों की कोरोना जांच कराई. जांच के बाद 15 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और अन्य 80 लोगों का रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आया. हालांकि, कोविड-19 जांच में दुल्हन संक्रमित नहीं मिली और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. प्रशासन ने बताया है कि इस पूरे मामले में कोविड-19 के बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई. प्रशासन ने किसी भी विवाह समारोह में केवल 50 लोगों के शिरकत करने की इजाजत दे दी हुई है मगर इस शादी गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे.
http://एमपी की 102 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार









