नई दिल्ली. सरकार ने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप पर बैन लगा दिया है. सरकार ने इन चाइनीज एप्स को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है. सरकार के इस बड़े फैसले के बाद लिस्ट में मौजूद पॉपुलर ऐप टिकटॉक (TikTok) को गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. अब यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे. गूगल प्ले-स्टोर और एपल स्टोर पर टिक टॉक सर्च करने पर कई सारे क्लोन एप के लिंक सामने आ रहे हैं.
http://2 वर्ष से फरार अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
इस प्रतिबंध पर टिकटॉक इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि सरकार द्वारा लगाया गया यह बैन अस्थायी है और वह सरकार के साथ इस मसले पर बात कर रही है. टिकटॉक इंडिया के हेड निखिल गांधी ने कहा- सरकार ने 59 ऐप्स पर अंतरिम प्रतिबंध लगाया है जिनमें टिकटॉक भी शामिल है. हम इस प्रतिबंध के लिए सरकार से जल्द ही बात करने वाले हैं. टिकटॉक हमेशा की तरह डाटा और प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है. हम भारतीय यूजर्स का डाटा चीनी या किसी अन्य सरकार के साथ साझा नही करते हैं.
http://आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
— TikTok India (@TikTok_IN) June 30, 2020









