আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

6 स्थानों से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों से सामान बरामद

Published on: June 29, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नयापारा क्षेत्र से विगत एक-दो दिनों में ही 6 स्थानों से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 6 प्रकरणों में लाखों रुपए के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380, 34 के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर साहू ने पत्रकारों को बताया कि नयापारा क्षेत्र में चोरियों की शिकायत मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया. मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाहभाठा, देवार डेरा के कलैन्डू, सेमू, ठकलू देवार टीवी,पंखा, कूलर आदि बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं.

http://मुख्यमंत्री आवास के सामने युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

उक्त सूचना पर जब संदिग्धों को पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उन्होंने पहले गोलमोल जवाब दिया फिर बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने दिन में ताला लगे सूने मकानों का रेकी करना और रात्रि में तीनों एक साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना बताया. उन्होने बताया कि अंग्रेजी शराब के बगल फर्नीचर दुकान से 2 नग कटर मशीन, एक सीलिंग पंखा, एक एमप्ली-साउंड बॉक्स, पुराना हड्डी गोदाम रोड के एक मकान का ताला तोड़कर खाना बनाने के किचन बर्तन सामान, एक चांदी का करधन, एक नग गैस सिलेंडर, दो नग ड्रम, शारदा मंदिर के सामने मकान का ताला तोड़कर एक नग भरा सेलेन्डर, एक नग कूलर, एक नग सिलाई मशीन, एक नग पीतल गुंडी, बीएसएनल टावर के पास वार्ड 4 नयापारा के एक सूने मकान का ताला तोड़कर एक एलसीडी, दो नग कांस की थाली एवं

http://13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के एसपी बदले गए

सोने-चांदी के जेवर, चोपड़ा राइस मिल के पास एक सूने मकान से एक नग कूलर, नल फिट करने का सामान और तुमाडबरी रोड स्कूल के सामने किराना दुकान का ताला तोड़कर एक नग एलईडी टीवी, दो नग स्पीकर की चोरी की है. आरोपियों ने बताया कि उक्त सामानों को वे आपस में बांटकर उसे बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने आरोपी हेमू उर्फ मासूम पिता छिन्दी देवार (20), एक अपचारी बालक, देवा उर्फ टकलू पिता किशोर देवार (22) वार्ड 4 ईदगाहभाटा देवार डेरा के कब्जे से चोरी का सामान कुल कीमत एक लाख रुपए जब्त किया. संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर के निर्देशन अनुविभागीय अधिकारी नारद सूर्यवंशी एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शेर सिंह बंदे एवं साइबर सेल प्रभारी  उपनिरीक्षक संजय राजपूत व थाना स्टाफ ने की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now