আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के एसपी बदले गए

Published on: June 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य सरकार ने 13 आईपीएस और दो राज्य सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. आदेश के अनुसार रायपुर और दुर्ग सहित बलौदाबाजार, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर और कोंडागांव जिले के एसपी बदले गए हैं. जारी सूची में आईपीएस अफसर अजय कुमार यादव को रायपुर का एसपी बनाया गया है, इससे पहले वे दुर्ग जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर थे. वहीं रायपुर से एसएसपी शेख आरिफ हुसैन को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी और ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी दी गई है. बीएस ध्रुव को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है, वे यहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे. इंदिरा कल्याण एलेसेला को बलौदाबाजार का नया एसपी बनाया गया है.

http://नकली नोट छापने व खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार गिरफ्तार

प्रशांत कुमार ठाकुर दुर्ग एसपी बनाए गए हैं. आशुतोष सिंह सेनानी चौथी छसबल माना रायपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे. टीआर कोशिमा को सरगुजा, रामकृष्ण साहू को बलरामपुर, बालाजी राव सोमावार को जशपुर, सिद्धार्थ तिवारी को कोंडागांव पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. शंकरलाल बघेल को सेनानी सीटीजेडब्ल्यू कांकेर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उदद्यदि उदय किरण दंतेवाड़ा के सहायक पुलिस अधीक्षक होंगे. वहीं सुनील शर्मा सुकमा के सहायक पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज चंद्रा को पुलिस अधीक्षक एसीबी और ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी दी गई है. अभिषेक माहेश्वरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

http://VIDEO : आसिम-बार्बी का गाना तेरी गली रिलीज, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now