আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री आवास के सामने युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Published on: June 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने आज दोपहर धमतरी जिले के एक युवक ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे वह करीब 50 फीसदी झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है. जानकारी के मुताबिक रोजगार के सिलसिले में वह मुख्यमंत्री निवास आया था. मुलाकात न होने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी को भी भावावेश में आकर ऐसा नकारात्मक कदम नहीं उठाना चाहिए. राज्य सरकार ने कोरोना संकट के इस काल में भी पूरे राज्य में रोजगार देने की व्यवस्था की है. मुख्यमंत्री ने घायल हरदेव सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

http://13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के एसपी बदले गए

अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी ने बताया कि हरदेव सिन्हा (27) अपने घर में माता-पिता और तीन भाई के साथ रहता है. पत्नी मजदूरी का काम करती है और उसकी दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 6 वर्ष और 3 वर्ष हैं. हरदेव का छोटा भाई भी घर पर ही रहता है. बड़ा भाई धमतरी के गैरेज में काम करते हैं और पिता बुजुर्गं होने के कारण घर पर ही रहते हैं. हरदेव सिन्हा की गावं में दो एकड़ कृषि भूमि है. उसने 9वीं तक पढ़ाई की है. हरदेव सिन्हा का रोजगार गारंटी में जॉब कार्ड है और पिछले माह उसने 11 दिन का कार्य भी किया है. उसके परिवार के लोगों ने 21 दिन काम किए हैं. हरदेव ने ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती में यूट्यूब में पिक्चर बनाने की अनुमति का भी आवेदन दिया था.

http://नकली नोट छापने व खपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now