আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 19906 नए मामले, 410 की मौत

Published on: June 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 19906 नए मामले सामने आए हैं और 410 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,28,859  हो गई है, जिनमें से 2,03,051 सक्रिय मामले हैं तथा 3,09,713 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 16,095 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 58.56 प्रतिशत हो गया है. बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों में भारत चौथे नंबर है. कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है.

http://मकान खरीददारों को मिलेगी बड़ी राहत, पंजीयन राशि में की गई कमी

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर के देशों में तेजी से फैल रहा है. दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ को पार कर गई है जबकि इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से पांच लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वर्डोमीटर के आकड़ों के मुताबिक दुनियाभर के देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,0081,545 हो चुकी है. वहीं इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से अब तक 5,01,298 लोग दम तोड़ चुके हैं. एक अच्छी बात यह है कि पूरी दुनिया में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 54,58,369 लोग ठीक हुए हैं.

http://जनहित में कड़े निर्णय लेने का साहस दिखाएं कांग्रेस शासन : नरेंद्र चंद्राकर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now