আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के आरोप में बाबा रामदेव समेत 5 के खिलाफ FIR

Published on: June 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की दवा खोज लेने का दावा करने वाले योग गुरू बाबा रामदेव के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. कोरोना की दवा के तौर पर कोरोनिल को लेकर भ्रामक प्रचार करने के आरोप में राजस्थान की राजधानी जयपुर के ज्योतिनगर थाने में बाबा रामदेव समेत 5 के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर में योगगुरु रामदेव और बालकृष्ण के अलावा वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय, निम्स के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर और निदेशक डॉ. अनुराग तोमर को आरोपी बनाया गया है.

http://तीन अलग-अलग मामले में 47 लाख रुपए का गांजा बरामद, 8 गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योतिनगर के थाना प्रभारी (SHO) सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि रामदेव, बालकृष्ण, डॉ. बलबीर सिंह तोमर, डॉ. अनुराग तोमर और पतंजलि के एक वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत दर्ज कराने वाले वकील बलराम जाखड़ ने बताया कि कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के मामले में बाबा रामदेव सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. एफआईआर आईपीसी की धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

http://पढ़ई तुंहर दुआर : गांव के बच्चे कैसे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now