আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 14933 नए केस, संक्रमितों की संख्या 4.40 लाख के पार

Published on: June 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4.40 लाख को पार कर गया है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14933 नए केस सामने आए हैं और 312 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,40,215 हो गई है जिनमें से 1,78,014 सक्रिय मामले हैं. वहीं 2,48,190 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी तक 14,011 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 55.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है, जहां कुल मरीजों की संख्या 1,35,796 हो गई है, जिसमें 6,283 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी तक 67 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 61 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं.

http://वन विभाग के 23 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखिए सूची

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 17वें दिन बढ़ोतरी

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की. पेट्रोल की कीमतों में 0.20 रुपए का इजाफा हुआ है जबकि डीजल के दामों में 0.55 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव बढ़कर 79.76 रुपए प्रति लीटर हो गया. डीजल का दाम 79.40 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. इन 17 दिनों में पेट्रोल 8.50 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है. बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

http://स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष के साथ ही होगा अहाता निर्माण, विधायक के प्रयास से प्रथम किश्त की राशि जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now