আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी

Published on: June 22, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा. देखिए सूची-

http://रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14821 नए मामले, 445 की मौत

रेस्टोरेंट, होटल बार 28 जून तक रहेंगे बंद

धमतरी. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के रेस्टोरेंट, होटल बार को आगामी 28 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्ताशय के आदेश दिए हैं.

जिले में अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

कांकेर. जिले में 1 जून से अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. बीती रात से जिले के सभी 07 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक वर्षा अंतागढ़ तहसील में 125.4 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 44.5 मिली मीटर पखांजूर तहसील में दर्ज की गई है. कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 22 जून की स्थिति में कांकेर तहसील में 87.9 मिली मीटर, भानुप्रतापपुर में 85.4 मिली मीटर, दुर्गूकांदल में 63.5 मिली मीटर, चारामा़ में 104.4 मिली मीटर और नरहरपुर में 88.5 मिली मीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now