नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना मरीजों का आंकड़ा सवा चार लाख को पार कर गया है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर 14821 नए केस सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है जिनमें से 1,74,387 सक्रिय मामले हैं. वहीं 2,37,196 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी तक 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट में मामूली बढ़त के साथ 55.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
http://सीमा को सभापति न बनाने से कार्यकर्ता नाराज, बोले- यह हम सबका अपमान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 16वें दिन इजाफा
नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. सोमवार को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की. पेट्रोल की कीमतों में 0.33 रुपए का इजाफा हुआ है जबकि डीजल के दामों में 0.58 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव बढ़कर 79.56 रुपए प्रति लीटर हो गया. डीजल का दाम 78.85 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
http://भारतीय कंपनी ने बना ली कोरोना की दवा, एक टैबलेट की कीमत 103 रुपए









