नई दिल्ली. बिहार के कोर्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत में मुजफ्फरपुर के पटही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने याचिका दायर की है. अदालत इस मामले की सुनवाई 24 जून को करेगी. याचिका में रिया पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का आर्थिक और मानसिक रूप से शोषण किया है. सिर्फ यही नहीं कुंदन को यहां तक लगता है कि जब रिया का करियर सेट हो गया, तब उन्होंने सुशांत को छोड़ दिया.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14821 नए मामले, 445 की मौत
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मेरा क्लाइंट सुशांत सिंह राजपूत का बहुत बड़ा प्रशंसक था जो उनकी मौत से गहरे सदमे में है. उन्होंने IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत 19 जून को केस दर्ज करवाया है. इससे पहले मुंबई पुलिस को दिए बयान में रिया ने बताया था कि सुशांत से उनका झगड़ा भी हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपार्टमेंट छोड़ दिया. बता दें कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत 8 पर परिवाद दर्ज कराया गया था.
http://सीमा को सभापति न बनाने से कार्यकर्ता नाराज, बोले- यह हम सबका अपमान










