আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ICICI बैंक में डाका, 6 अपराधियों ने लूटे 8 लाख रुपए

Published on: October 6, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर बैंक लूटने का मामला सामने आया है. गोबरसही चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक से 6 अपराधियों ने 8,05,115 रुपए लूट लिए. घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीते शनिवार को 6 अपराधी हेलमेट पहनकर आईसीआईसीआई बैंक में घुसे और कैश काउंटर से 8 लाख 5 हजार 115 रुपए लूटकर फरार हो गए. इस दौरान उन्होंने बैंक में तैनात गार्ड को भी निशाना बनया. अपराधियों गार्ड की बंदूक छिनकर अपने साथ ले गए.

http://8 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची

लेकिन यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. समाचार एजेंसी एएनआई की हवाले से 1 मिनट 15 सेकेंड की वीडियो जारी किया गया है. जिसमें बैंक से कैश लूटने की घटना को देखा जा सकता है. मामले की जानकारी के बाद एसएसपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर लगभग 11:45 बजे बैंक पहुंचे थे. जिस समय बैंक इन अपराधियों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया उस समय बैंक में 10 कर्मचारी और चार-पांच ग्राहक थे.

http://आस्था ने नहीं देखा रास्ता.. कठिन डगर पर 7 किमी तक कर-नापते गायत्री शक्तिपीठ पहुंची संतोषी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now