नई दिल्ली. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकांउट डिएक्टिवेट कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग और बुलिंग से परेशान होकर यह कदम उठाया है. शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया. सोनाक्षी ने अमेरिकी एक्ट्रेस और कॉमेडियन एमी पोहलर की एक फोटो साझा करते हुए लिखा है- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में. बाय ट्विटर. सोनाक्षी ने एमी पोहलर की जो फोटो साझा की है, उसके साथ भी अपना संदेश मर्ज किया है. सोनाक्षी लिखा है- अपनी पवित्रता को बचाने के लिए पहला कदम नेगेटिविटी से दूर रहना है और यह इन दिनों ट्विटर से ज्यादा कहीं नहीं. चलो मैं अपना अकाउंट डिएक्टिवेट करती हूं. बाय गायज.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 15413 नए मामले, 306 की मौत
सोनाक्षी के बाद सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा और एक्टर साकिब सलीम ने भी ट्विटर को अलविदा कह दिया है. आयुष ने कहा कि वे इतनी खराब सोच रखने वालों को देखने के लिए ट्विटर पर नहीं आए थे. आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 280 शब्द मनुष्य जाति का उल्लेख करने के लिए बहुत कम हैं. लेकिन 280 शब्द फेक न्यूज, नफरत, नकारात्मकता फैलाने के लिए बहुत होते हैं. मैंने भेड़ चाल में चलकर खराब सोच को फैलाने वालों को देखने के लिए ट्विटर ज्वाइन नहीं था. खुदा हाफिज.
http://WHO ने कहा- तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, एक नए और खतरनाक फेज में दुनिया










