আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 14वें दिन बढ़ोतरी

Published on: June 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 14वें दिन तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है. इन 14 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 7.62 रुपए और डीजल में 8.28 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. हालांकि कच्चे तेल के भाव पहले के मुकाबले काफी कम हो गए हैं. ऐसे में तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी के जेब पर काफी असर पड़ रहा है. तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 51 पैसे और डीजल में 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह डीजल की कीमत 77.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.70 रुपए और डीजल की कीमत 76.11 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 14516 नए केस, संक्रमितों की संख्या 3.95 लाख के पार

कोलकाता में पेट्रोल 80.62 रुपए और डीजल 73.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है. चेन्नई में पेट्रोल 82.27 रुपए और डीजल 75.29 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

http://प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के ‘स्वयंभू ज़िम्मेदार’ लोग ‘लाल बत्ती की ललक’ में अपना नम्बर बढ़ाने में लगे हैं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now