नई दिल्ली. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ गई है. उन्हे मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है. यहां उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. उनके नए सीटी स्कैन से पता चलता है कि उनके फेफड़ों में एक पैच काफी बढ़ गया है और इससे समस्या भी बढ़ गई है. उन्हें प्लाज्मा थेरेपी के लिए मैक्स में शिफ्ट किया गया है.
http://जिला पंचायत सदस्य और साथियों की खदान में बंधक बनाकर पिटाई
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर कहा कि आज सीटी स्कैन रिपोर्ट से पता चला है कि उनके फेफड़ों में निमोनिया के पैच बढ़ गए हैं. उन्हें सुबह से ज़्यादा थकान और चक्कर का अनुभव हो रहा है, जो डॉक्टर सलाह देंगे उसका पालन किया जाएगा. दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी राज्य के स्वास्थ्यम मंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- माननीय मंत्री सत्येंद्र जैन जी के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.
http://मुख्यमंत्री निवास में कोरोना की दस्तक, सुरक्षाकर्मी मिला संक्रमित
His latest CT scan report shows that the pneumonia patches in his lungs have increased. He experienced increased giddiness and tiredness today. The advice of doctors will be followed: Delhi CM Arvind Kejriwal on Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/2Huuselyyo
— ANI (@ANI) June 19, 2020









