नई दिल्ली. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के मद्देनजर भारत सरकार को चीन के 52 ऐप तत्काल ब्लॉक करने की सिफारिश की है. साथ ही यूजर्स से भी इन्हें इस्तेमाल नहीं करने या डिलिट करने की हिदायत दी है. ये ऐप बड़े पैमाने पर डेटा को भारत से बाहर भेज रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को जो लिस्ट भेजी है उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसे ऐप शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव का समर्थन नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल सेक्रेटिएट ने भी किया है, जिसका मानना है कि ये ऐप भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं. एक अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है.
http://82 नए कोरोना मरीज मिले, 46 डिस्चार्ज, अब 735 एक्टिव केस
भारत के सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं ये 52 ऐप्स- 360 Security, APUS ब्राउजर, Baidu मैप, Baidu Translate, BeautyPlus, Bigo Live, CacheClear DU ऐप्स studio, Clash of Kings, Clean Master – Cheetah, ClubFactory, CM ब्राउजऱ, DU Battery Saver, DU Browser, DU Cleaner, DU Privacy, DU recorder, ES File E&plorer, हेलो, Kwai, LIKE, Mail Master, Mi Community, Mi स्टोर, Mi Video call-Xiaomi, NewsDog, Parallel Space, परफेक्ट Corp, फोटो Wonder, QQ International, QQ Launcher, QQ Mail, QQ Music, QQ NewsFeed, QQ Player, QQ Security Centre, ROMWE, सेल्फी City, SHAREit, SHEIN, TikTok, UC Browser, UC News, Vault-Hide, वीगो Video, Virus Cleaner (Hi Security लैब), VivaVideo- QU Video Inc, WeChat, Weibo, WeSync, Wonder कैमरा, Xender और YouCam Makeup.
http://हाथियों से अलर्ट का महासमुंद मॉडल दूसरे जिलों में भी होगा लागू









