আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महंगाई की मार, लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on: June 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. तेल मार्केटिंग कंपनी ने लगातार 12वें दिन भी कीमतों में इजाफा किया है. गुरूवार को पेट्रोल की दामों में 0.53 रुपए जबकि डीजल के दामों में 0.64 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. पिछले 12 दिनों में पेट्रोल जहां 6.53 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 7.04 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 77.81 रुपए और डीजल 76.43 रुपए प्रति लीटर हो गई. मुंबई में पेट्रोल 84.66 रुपए जबकि डीजल 74.93 रुपए हो गई है. इसी तरह, चेन्नई में पेट्रोल 81.32 रुपए जबकि डीजल की कीमत 74.23 रुपए हो गई है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 12881 नए केस, 334 की मौत

कोलकाता में पेट्रोल 79.59 रुपए और डीजल की कीमत 71.96 रुपए हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

http://छत्तीसगढ़ प्रदेश हैंडबॉल संघ के चेयरमैन बने विनोद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now