আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गंभीर बोले- तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते तो कई रिकॉर्ड तोड़ देते धोनी

Published on: June 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगर 50 ओवरों के क्रिकेट में तीसरे नंबर पर उतरते तो बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड उनके नाम होते. गंभीर को भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और धोनी में से एक को चुनने को कहा गया था. गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा कि विराट और धोनी, दोनों की तुलना करना काफी कठिन है क्योंकि एक तीसरे नंबर पर तो दूसरा छठे या सातवें नंबर पर उतरता है. उन्होने कहा कि धोनी तीसरे नंबर पर उतरते तो बल्लेबाजी के कई रेकॉर्ड तोड़ चुके होते. उन्होंने कहा कि शायद मैं एमएस धोनी को चुनता.

http://चीनी सैनिकों से झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और 2 जवान शहीद

सपाट विकेटों पर मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण के बीच तीसरे नंबर पर वह बेहतरीन होते. श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज को देखो. अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी के स्तर को देखते हुए धोनी अधिकांश रेकॉर्ड अपने नाम कर लेते. गंभीर ने कहा कि धोनी अगर भारत के कप्तान नहीं होते और तीसरे नंबर पर उतरते तो दुनिया के सबसे मनोरंजक बल्लेबाज होते. वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि धोनी और कोहली में से तीसरे नंबर के लिए वह मौजूदा कप्तान को चुनते. उन्होंने कहा कि धोनी को तीसरे नंबर पर मौके मिले लेकिन उन्होंने नहीं किया. मेरा मानना है कि विराट और धोनी में से तीसरे नंबर के लिए विराट के पास बेहतर तकनीक है.

http://लगातार 10वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now