नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. तेल मार्केटिंग कंपनी ने लगातार 10वें दिन भी कीमतों में इजाफा किया है. मंगलवार को पेट्रोल का दाम 47 पैसे और डीजल का दाम 57 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया. यही नहीं, एटीएफ यानी विमान ईंधन के दाम में भी 16.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. पिछले 10 दिनों में पेट्रोल जहां 5.45 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 5.80 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है.
http://जब व्यवसायियों ने पूछा- दुकान बंद रहने से संक्रमण नहीं बढ़ेगा इसकी गारंटी क्या प्रशासन लेगा?
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है. डीजल का दाम 75.19 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में अब पेट्रोल 83.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं, चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 80.37 और डीजल के लिए 73.17 रुपए चुकाने होंगे. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 78.55 और डीजल की कीमत 70.84 रुपए पहुंच गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.
http://अंकित ने कहा- लॉकडाउन के दौरान गायब रहे भाजपायी आपके घर आएं तो, जरूर पूछें ये सवाल










